JUPITER TRANSIT IN GEMINI:बृहस्पति का गोचर मिथुन राशि में,कौन-सी चार राशियों की बदल सकती है किस्मत?

कुंडली में ग्रहों के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति (JUPITER TRANSIT) मई 2025 में मिथुन राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर कालचक्र की सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा, लेकिन केवल चार राशियों को यह विशेष लाभ दे सकता है। ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति ज्ञान, शिक्षा, भाग्य, विवाह, संतान और धर्म में आस्था का कारक ग्रह होता है। जब सबसे शुभ ग्रह बृहस्पति मिथुन जैसी वायु तत्व की राशि में प्रवेश करता है, तो संवाद, तर्क, बुद्धि ,कम्यूटर,कंसल्टेन्सी और सामाजिक कौशल को बढ़ावा देता है। आइए जानते हैं कि इस गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ सकता है:
(JUPITER TRANSIT) इस श्रंखला में जो पहली राशि है वो है :
1. मिथुन राशि और (JUPITER TRANSIT):
भाव: पहला भाव या लग्न जो आपके शरीर ,व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। अब बृहस्पति आपके लिए इस भाव में गोचर करेगा 14 मई 2025 को। इसके कुछ अनेको शुभ प्रभाव के बारे में यदि चर्चा करे तो बृहस्पति आपके ही लग्न भाव में गोचर करेगा, जिससे:
- आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी।रोगो और शत्रुओं से लड़ने की शक्ति में वृद्धि होगी।
- (JUPITER TRANSIT) से समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे।अब आप अपनी वाणी और हावभाव से लोगो को प्रभावित करेंगे जो आपकी छवि को सुधरने का कार्य करेगा।
- करियर में नए अवसर और तरक्की के संकेत हैं।जिन जगहों पे आपको सफलता मिलती नजर नहीं आ रही थी बृहस्पति की नौवीं दृष्टि भाग्य भाव पे पड़ने से उन जगहों पर भी सफलता मिलनी शुरू होगी।
- सेहत में सुधार होगा और मानसिक संतुलन मजबूत होगा।किसी भी विपरीत परिस्थितयो का समाना अब आप डट के करेंगे और उन पर विजय भी आसानी से मिल जाएगी।
- धन संतान और दाम्पत्य जीवन सभी में एक नवीनता और ऊंचाई देखें को मिलेगी।
(JUPITER TRANSIT) का यह समय उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो शिक्षा, मीडिया, कंसल्टेंसी या लेखन से जुड़े हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बेहतर होगा और जीवन में संतुलन आएगा।
(JUPITER TRANSIT) इस श्रंखला में जो दूसरी राशि है वो है:
2. तुला राशि और JUPITER TRANSIT:
भाव: कुंडली का नवम भाव जो आपके भाग्य, धर्म,यात्रा और पिता को दर्शाता है। पिता का स्वाथ्य ,धर्म से सम्बन्धित यात्राएं आप कितनी करेंगे ,भाग्य आपको किस ऊंचाई पे लेके जायेगा इत्यादि ये आपका नवम भाव ही दर्शाता है। आपके इसी भाव में अब ग्रहों के गुरु बृहस्पति गोचर करेंगे।
बृहस्पति का गोचर आपके भाग्य स्थान में होगा, जिससे:
- भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।जिन जगहों से लाभ की उम्मीद कम थी वंहा से भी लाभ मिलेगा साथ ही कमाई करने के नए संसाधन बनेंगे।
- नवम भाव का ये गोचर विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और स्कॉलरशिप के अवसर सृजित कर सकता है। बृहस्पति भाग्य भाव से पंचम दृष्टि आपके राशि पे डालता है अतः आप हर तरह से एक मजबूत व्यक्ति बन के उभरते है।
- किसी गुरु,वरिष्ठ या बुजुर्ग वयक्ति का मार्गदर्शन जीवन बदल सकता है।कोई एक ऐसा मार्ग दर्शक या गुरु मिल सकताहै जो जीवन की गलत जा रही दिशा को एक नया रास्ता सुझाये और आपका जीवन ही सम्पूर्ण रूप से बदल जाये।
- (JUPITER TRANSIT) से आपके पिता से संबंध सुधरेंगे और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।पिता आपके सहयोगी बनेंगे और आपको उनके कार्यभार या व्यापार में समिल्लित होने का अवसर भी मिलेगा।
(JUPITER TRANSIT) में आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
(JUPITER TRANSIT) इस श्रंखला में जो तीसरी राशि है वो है:
3. कुंभ राशि और JUPITER TRANSIT:
भाव: कुण्डली का पंचम भाव ,बुद्धि, संतान, रचनात्मकता और आपके शिक्षा में सफलता का होता है। पंचम भाव में जब बृहस्पति गोचर करेगा तो उसकी दृष्टियां नवम भाग्य भाव ,एकादश लाभ भाव और आपकी की खुद की राशि या लग्न को दोगुना मजबूत करेगी।
(JUPITER TRANSIT) के इस गोचर से आपको मिल सकते हैं ये लाभ:
- संतान संबंधी समस्याओं में राहत और संतान सुख की प्राप्ति।लव अफेयर्स जो आपका पंचम भाव ही बताता है उसमे भी आपको सफलता मिलेगी साथ ही शादी होने के योग भी बनेगे और आप सफल रहेंगे।
- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी।कोई पद पाने के लिए आप कोई कम्पटीशन दे रहे थे तो अब एक शुभ अवसर आ गया है की आपको उस पद की प्राप्ति हो और आपको ये (JUPITER TRANSIT) समाज में एक नई पहचान दिला दे।
- क्रिएटिव फील्ड—जैसे संगीत, लेखन या अभिनय—में नई पहचान मिलेगी। कलात्मकता और सुंदरता से प्यार इन जैसी चीजों में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप यदि इन्ही फिल्ड से रिलेटेड है तो आपकी एक नई पाचन इस क्षेत्र में बनेगी।
- प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, और विवाह के योग बन सकते हैं।
- निवेश से लाभ संभव है, खासकर सोच-समझकर किए गए निर्णयों से।चूँकि भाग्य और लाभ दोनों ही भाव अब दोगुना सपोर्ट करेंगे आपको अतः अपने निवेश को हर तरफ बढ़ा के एक अच्छा फायदा कमाएंगे।
(JUPITER TRANSIT) का ये समय छात्रों और युवाओं के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा।
RAHU KA MAHATVA:राहु का गोचर 18 मई 2025,सभी भावों में इसके प्रभाव: एक विस्तृत विश्लेषण
(JUPITER TRANSIT) की इस श्रंखला में जो चौथी और अंतिम राशि है वो है:
4. मेष राशि और (JUPITER TRANSIT)
भाव: कुण्डलि का तृतीय भाव ,साहस, प्रयास, संचार आप्केक छोटे भाई बहन और ससुराल पक्ष का भी होता है।
बृहस्पति के गोचर से आप अनुभव करेंगे:
- साहस और आत्मबल में बढ़ोतरी।पराक्रम आपका बढ़ा रहेगा ,सहस में आप सभी पर हावी रहेंगे ,इस पराक्रम को बढ़ाने में भाग्य आपका प्रबल सहयोगी होगा।
- भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।खास तौर से छोटे भाई बहन के साथ आप अच्छा महसूस करेंगे और एक जुड़ाव लगेगा।
- संचार और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों में उन्नति के योग।वाणी प्रखर रहेगी। आप बहुत बड़ी भीड़ को भी अपने वाक्य शैली से प्रभावित कर लेंगे और उनसे मन चाहा कार्य करवा लेंगे ,
- छोटी यात्राएं लाभकारी होंगी और नेटवर्क बढ़ेगा।
- नए आइडियाज पर काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है।
(JUPITER TRANSIT) से सोशल मीडिया, पब्लिक रिलेशन या राजनीति में रुचि रखने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है।
बाकी राशियों के लिए सुझाव:
बृहस्पति सबसे शुभ ग्रह है लेकिन कन्या, वृश्चिक, मकर और कर्क जैसी राशियों के लिए यह गोचर मिश्रित परिणाम दे सकता है।वंही वृषभ,धनु,मीन जैसी राशियों के लिए मिले जुले फल भी देखने में आ सकते है। कुछ को मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव या पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में धैर्य, योजना और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी होगा।
1 thought on “JUPITER TRANSIT IN GEMINI:बृहस्पति का गोचर मिथुन राशि में,कौन-सी राशियों की बदल सकती है किस्मत?”