Kalsarp Dosh 2025: 28 जुलाई 2025 तक कालसर्प दोष के असर से इन 5 राशियों को क्यों सतर्क रहना होगा ?
23 May 2025 ,NewsFacts24.com Special Astrology Report
18 मई से शुरू हो रहा हैKalsarp Dosh 2025 जानिए क्या होगा असर
वर्ष 2025 में 18 मई से 28 जुलाई तक ग्रहों की एक विशेष स्थिति के चलते Kalsarp Dosh 2025 का निर्माण हो रहा है। इस दोष के दौरान सभी ग्रह राहु और केतु के मध्य आ जाते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में अवरोध, मानसिक तनाव और कार्यों में रुकावट आने लगती है। ज्योतिष के अनुसार यह योग कई लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है, खासकर कुछ राशियों पर इसका दुष्प्रभाव अधिक देखा जाएगा।
कालसर्प दोष आपके जीवन को कई तरह से प्रभावित कर सकता है,जैसे पढ़ाई में व्यवधान ,शादी न होना,घर परिवार के लोगों की तबियत अक्सर ख़राब रहना इत्यादि। आइये परिचर्चा करते है की Kalsarp Dosh 2025 से कौन कौन सी राशियां प्रभावित होंगी।
ये भी पढ़े : Mercury Transit 2025: बुध गोचर 23 मई से 6 जून 2025 तक वृषभ राशि में, इन राशियों के लिए लाएगा सुनहरा समय?
इन 5 राशियों पर विशेष असर डालेगा कालसर्प दोष:Kalsarp Dosh 2025
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जो ग्रहों के गोचर बन रहे है उसमे वृश्चिक, कर्क, वृषभ, कुंभ और मीन राशि के जातकों को इस कालसर्प योग के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी होगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह काल मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं ला सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन में खटास आ सकती है और किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिलने की भी संभावना बन सकती है।दशम और चतुर्थ भाव में बना कालसर्प दोष भूमि भवन माता का सुख प्रभावित कर सकता है और साथ ही नौकरी में परिवर्तन और शासन से सहयोग न मिलने की भूमिका भी बना सकता है।Kalsarp Dosh 2025
कर्क राशि के लिए यह समय करियर में रुकावटें और मानसिक तनाव से भरपूर रह सकता है। वाहन या मशीनरी से जुड़ी दुर्घटनाओं की आशंका रहेगी और पारिवारिक विवाद भी उत्पन्न हो सकते हैं।शेयर जुएं म्यूच्यूअल फंड्स इन जगहों पे पैसे इन्वेस्ट करना नुकसान करा सकता है। दुर्घटना और बिमारियों से बचवा करना अत्यंत आवश्यक होगा। Kalsarp Dosh 2025
वृषभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहना चाहिए क्योंकि निवेश में नुकसान या नौकरी में अस्थिरता हो सकती है। साथ ही कानूनी उलझनों का भी सामना करना पड़ सकता है।कोई भी बड़ा निर्णय जो आपकी नौकरी ,विदेश यात्रा और राजकीय सहयोग से जुड़ा हो उसमे बहुत ज्यादाजल्दीबाजी करने की आवश्यकता नहीं है। जितने धैर्य के साथ कार्य करेंगे उतने ही सफल होंगे भले थोड़ी देर से हों। इसपर विशेष ध्यान रखते हुए कार्य करें।
कुंभ राशि के लिए यह योग सामाजिक प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। आत्मविश्वास में कमी, नींद की समस्या और मानसिक भ्रम जैसी परेशानियां हो सकती हैं।आपकी राशि का राहु भ्रम उतपन्न कर सकता है जिससे निर्णय लेने में कठिनाई और असमंजस की स्थिति का निर्माण हो सकता है। हालाँकि ये राहु आपके लिए राजयोग भी सृजित करेगा क्योंकि कुम्भ राशि राहु की अति प्रिय राशि मानी जाती है। लेकिन थोड़ा धैर्य पूर्वक जुलाई बीतने का वेट करे तो सफलता आपके कदमो में होगी।
मीन राशि के जातकों को भावनात्मक अस्थिरता और वैवाहिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य में गिरावट और अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है।पेट की समस्या,अस्पताल और व्यर्थ के भ्रमण पे भरी व्यय ,कोर्ट केस कचहरी के मुकदमो में देरी ये सभी इस कालसर्प दोष काल में परिलक्षित हो रहे हैं। अतः इस समय को बीतने का वेट करना ही एक समझदारी भरा कार्य होगा।
कालसर्प दोष से बचाव के लिए करें ये उपाय:Kalsarp Dosh 2025
विशेषज्ञों की मानें तो इस दोष के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए नियमित पूजा-पाठ और दान करना लाभकारी होता है। हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करें। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं तथा “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करना चाहिए। नाग पंचमी जैसे पावन अवसर पर नाग देवता की पूजा करना भी शुभ होता है। साथ ही काले तिल, लोहे का दान और उड़द की दाल का दान करना लाभकारी रहेगा। Kalsarp Dosh 2025
ये भी पढ़े : Vrishabh Rashi 2025, वृषभ राशि 2025: इस वर्ष ये कारण बनाते हैं इसे सभी राशियों से ज्यादा भाग्यशाली?
क्या कहता है वैदिक ज्योतिष ?Kalsarp Dosh 2025
वैदिक ज्योतिष का कहना है, की “कालसर्प दोष हमेशा स्थायी नहीं होता। जब यह गोचर में बनता है तो इसका प्रभाव सीमित समय तक रहता है, लेकिन फिर भी यह मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित कर सकता है। उचित उपाय और संयमित जीवनशैली से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।”
निष्कर्ष:Kalsarp Dosh 2025
18 मई से शुरू हो रहे इस कालसर्प दोष का असर 28 जुलाई 2025 तक रह सकता है। जिन राशियों पर इसका प्रभाव अधिक बताया जा रहा है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए और नियमित रूप से धार्मिक उपायों को अपनाकर नकारात्मक प्रभावों से बचना चाहिए।
🧿 जुड़े रहिए NewsFacts24.com के साथ ज्योतिष, धर्म और जीवनशैली से जुड़ी हर सटीक खबर के लिए।
डिस्क्लेमर : उपरोक्त सभी जानकारियां ज्योतिष ग्रंथो और वैदिक ज्योतिष उद्धरण से प्राप्त की हुई है। सभी की कुंडली के लिए फलादेश अलग अलग हो सकता है क्योंकि सभी की मूल कुंडली में ग्रहों के भाव और बल अलग अलग हो सकते है।
1 thought on “Kalsarp Dosh 2025: 28 जुलाई 2025 तक कालसर्प दोष के असर से इन 5 राशियों को क्यों सतर्क रहना होगा ?”