₹74,999 में दमदार CNG SUV! जून में लॉन्च होगी – गरीब और मध्यम वर्ग के लिए जबरदस्त तोहफा:Nissan Magnite CNG SUV
29 may 2025, newsfacts 24
Nissan Magnite CNG SUV, निसान इंडिया ने अपनी लोकप्रिय SUV Magnite में अब CNG विकल्प जोड़कर एक बड़ी पहल की है। बढ़ती पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की मांग को देखते हुए, यह नया संस्करण न केवल ग्राहकों को राहत देगा बल्कि एक ईंधन दक्ष विकल्प भी पेश करेगा।
Nissan Magnite CNG SUV को 1 जून 2025 से देशभर में अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी CNG किट फैक्टरी-अप्रूव्ड होगी और ₹74,999 की कीमत पर उपलब्ध होगी, जिसे अधिकृत केंद्रों पर इंस्टॉल किया जा सकेगा।यह SUV विशेष रूप से मध्यमवर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है जो एक भरोसेमंद, सुरक्षित और किफायती विकल्प की तलाश में हैं।
Technical Specifications: Nissan Magnite CNG SUV
Nissan Magnite CNG SUV में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और पावर आउटपुट लगभग 72 पीएस, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है। फ्यूल टाइप में पेट्रोलऔर CNG दोनों वर्सन उपलब्ध हैं जिसमे पेट्रोल से इसका माइलेज करीब 17 KM जबकि CNG मोड में अनुमानित 18 से 22 किमी/किग्रा है।
इसकी ववारंटी 3 साल 1 लाख किमी स्टैंडर्ड वारंटी + 1 साल की CNG किट वारंटी। सेफ्टी फीचर्स: में यदि बात की जाये तो ड्यूल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर्स, ABS + EBD, सीट बेल्ट रिमाइंडर इत्यादि भी मिल जाते है।
फायदे (Pros):Nissan Magnite CNG SUV
Nissan Magnite CNG SUV में ड्यूल फ्यूल (पेट्रोल + CNG) दोनों का इस्तेमाल हो सकता है। CNG चलाने पर ईंधन खर्च में 35–40% तक की बचत होती है।जबकि पेट्रोल में इसका एवरेज करीब 17 KM है जो समकालिक कार के करीब करीब बराबर है। CNG इस कार को पर्यावरण के अनुकूल बनाता है। CNG कार्बन उत्सर्जन को कम करता है और पर्यावरण के प्रति जागरूक ग्राहकों के लिए बेहतरीन है। लो मेंटेनेंस SUV है , पहले से ही कम मेंटेनेंस की SUV अब CNG के साथ और अधिक किफायती हो जाती है साथ ही इतनी खूबियों के जुड़ जाने से उच्च रीसेल वैल्यू मिलती है। वैसे भी CNG वाहनों की बढ़ती मांग के चलते इसकी रीसेल वैल्यू बेहतर रहने की संभावना है।
कमियाँ (Cons):Nissan Magnite CNG SUV
Nissan Magnite CNG SUV के बूट स्पेस में कटौती की गई है जिसका कारण है CNG सिलेंडर का पीछे के लगेज स्पेस लगाया जाना। साथ हो ये कार केवल 1.0 NA इंजन में ही उपलब्ध है, टर्बो या ऑटोमैटिक का विकल्प नहीं। CNG स्टेशन की सीमित उपलब्धता भी इसका एक ड्राबैक हो सकता है। छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में स्टेशन की संख्या अभी भी सीमित है जो इसके डील में इसे नुकसान करा सकती है।
ये भी पढ़े : Kia 11-Seater Luxury MPV Launch: भारतीय सड़कों पर स्पेस और स्टाइल का नया राजा
कीमत और उपलब्धता : Nissan Magnite CNG SUV
- CNG किट कीमत: ₹74,999 (अलग से)
- अनुमानित ऑन-रोड कीमत: ₹7.5 लाख से ₹9 लाख (वेरिएंट पर निर्भर)
- बुकिंग की शुरुआत: 1 जून 2025
- उपलब्ध वेरिएंट्स: XE, XL और XV (संभावित)
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि CNG किट केवल अधिकृत निसान इंस्टॉलेशन केंद्रों से ही लगवाएं ताकि गाड़ी की वारंटी और सुरक्षा सुनिश्चित रह सके। किसी अनधिकृत केंद्र से इंस्टॉलेशन कराने से इंजन या ईंधन प्रणाली को नुकसान हो सकता है।
क्यों चर्चा में है?Nissan Magnite CNG SUV
पिछले कुछ वर्षों में भारत में मिड-सेगमेंट SUV की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही, ईंधन की ऊँची कीमतों और क्लीन एनर्जी की ओर लोगों के झुकाव ने CNG वाहनों की लोकप्रियता बढ़ा दी है। Nissan Magnite पहले से ही अपने स्टाइल, फीचर्स और किफायती कीमत के कारण प्रसिद्ध है। अब CNG विकल्प जुड़ने से यह मध्यमवर्गीय ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बन गई है। इसके अलावा, सरकार भी CNG जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दे रही है।
निष्कर्ष (Conclusion): Nissan Magnite CNG SUV
यदि आप एक ऐसी SUV ढूंढ़ रहे हैं जो स्टाइलिश, भरोसेमंद और साथ ही आपकी जेब पर भारी न पड़े, तो Nissan Magnite CNG निश्चित रूप से आपके लिए एक स्मार्ट विकल्प हो सकती है। कम परिचालन लागत, अच्छी माइलेज और आधुनिक फीचर्स के साथ यह SUV खासकर शहरी परिवारों के लिए एक उपयुक्त चुनाव बन सकती है।
यह उन लोगों के लिए भी एक आदर्श समाधान है जो रोजमर्रा के सफर में बचत और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संतुलन चाहते हैं।