SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025:सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इन 4 राशियों को मिलेगा सम्मान, धन, पदोन्नति और वैभव

SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025:सूर्य का वृषभ राशि में गोचर : इन 4 राशियों को मिलेगा सम्मान, धन, पदोन्नति और वैभव

15 मई 2025 को सूर्य का वृषभ राशि में गोचर – इन 4 राशियों को मिलेगा सम्मान, धन और सफलता | ज्योतिषीय राशिफल ग्राफिक | SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025
SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य का गोचर 15 मई 2025 को शुक्र शासित वृषभ राशि में हो रहा है। वृषभ राशि पृथ्वी तत्व की स्थिर राशि है इसलिए ही इस राशि के लोग जिद्दी होते है जो सोच ले उसे अंत तक कर के ही मानते हैं। शुक्र की राशि में सूर्य कई बार अच्छा नहीं माना जाता है और इसकी वृषभ राशि में उपस्थिति कई बार मतभेद का कारण बनती है।

इस बार सूर्य वृषभ राशि में तो रहेगा ही साथ ही शुक्र भी 31 मई के आसपास वृषभ राशि में आ कर युति सम्बन्ध बनाएगा और सकारात्मक सामंजस्य का निर्माण कर सकता  है। यह गोचर जीवन में स्थिरता, आर्थिक सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देगा।

सूर्य को नवग्रहों में राजा का दर्जा प्राप्त है। यह आत्मा, पिता, आत्मविश्वास, प्रशासन, उच्च पद और नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करता है। जब यह वृषभ राशि में होता है, तब वह भौतिक सुखों के साथ मानसिक संतुलन और आत्म-संयम का भी संकेत देता है।

सूर्य और शुक्र की यह युति ३१ मई के बाद विशेष रूप से सरकारी सेवा, राजनीति, प्रशासन, मीडिया, कला, विलासिता और रियल एस्टेट से जुड़े जातकों के लिए शुभ रहेगा क्योंकि सूर्य जहा यश,मान ,प्रतिष्ठा देता है वही शुक्र सौंदर्य ,कला , विलासिता को प्रस्तुत करता है। यह समय महत्वपूर्ण निर्णय लेने, निवेश की योजना बनाने और दीर्घकालीन लक्ष्यों पर काम करने का है।


किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ?SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025

1.सिंह राशि (Leo):

सिंह राशि के लिए सूर्य का गोचर 10वें भाव में आपको कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां स्वीकार करने योग्य बनाएगा। दशम भाव राजकीय शासकीय और कर्मक्षेत्र का भाव है अतः सूर्य जब यहाँ होगा तो आपको ऊँचाइयों तक पहुँचा सकता है। लाभ पाने की सम्भवनाएँ  प्रबल होगी प्रमोशन, नई जिम्मेदारियाँ और समाज में मान्यता भी मिलेगी।

आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यशैली की सराहना और समर्थन करेगे।साथ ही करियर में स्थायित्व और सम्मान में वृद्धि होगी ।सूर्य के बुरे प्रभाव से बचने के लिए  प्रतिदिन प्रातः सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और ‘ॐ आदित्याय नमः’ का 11 बार जाप करें।

ये भी पढ़े :GURU GOCHAR 2025:गुरु का गोचर14 मई 2025: अगले 14 महीनों तक इन राशियों को रहेगी भारी चुनौती, क्या है ज्योतिषीय उपाय?


2 .वृश्चिक राशि (Scorpio)SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025

वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का गोचर सप्तम भाव में  वैवाहिक जीवन और साझेदारी के लिए शुभ संकेत है।आप पार्टनरशिप का बिज़नेस करते है ,सरकारी कार्य या कंस्ट्रक्शन का कार्य करते है तो सूर्य यहां आपको विशेष लाभ दे सकता है। आपको बस अपने वाणी ,अपने ईगो और एरोगेंस पे नियंत्रण रखना होगा। क्योंकि यहाँ  सूर्य सप्तम दृष्टि आपकी राशि पे डाल के आपको क्रोधी और जल्दीबाज भी बनता है।

सप्तम में सूर्य  वैवाहिक संबंधों में मजबूती देगा साथ ही बिजनेस और साझेदार से भी लाभ देगा।  आप यदि किसी पब्लिक डीलिंग में कार्य करते है तो सफलता और जनसंपर्क मजबूत करेगा आपको एक नई ऊंचाई देगा।  रविवार को सूर्य मंदिर में नारियल चढ़ाएं और गुड़-गेहूं का दान करें तो अप्रत्याशित लाभ देखने को मिल सकता है।


3 .मकर राशि (Capricorn):SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025

मकर राशि के लिए सूर्य का गोचर पंचम भाव में होगा जो आपकी बौद्धिकता और रचनात्मकता को बढ़ावा देगा।साथ ही विद्या संतान बुद्धि और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। पंचम भाव में सूर्य का गोचर गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस भाव में सूर्य गर्भ गिराने का कार्य करता है हालाँकि सप्तम का सूर्य बहुत ही टैलेंटेड और प्रतिभवान पुत्र को भी जन्म  देता है।

यहाँ सूर्य परीक्षाओं में सफलता और संतान से सुख,शेयर, म्यूच्यूअल फण्ड ,सट्टे बाजार या रचनात्मक क्षेत्र में लाभ दे सकता है।  सप्तम भाव प्यार और लव का भाव है अतः प्रेम संबंधों में भी स्थायित्व दे सकता है। उगते सूर्य को जल चढ़ाएं जिसमें लाल फूल, रोली और गुड़ हो इसके लाभ असीमित मिलेंगे।


4 .वृषभ राशि (Taurus):SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025

वृषभ राशि के लिए सूर्य का गोचर आपकी अपनी राशि में होगा।स्वयं की राशि में सूर्य का आगमन आत्मबल, स्वास्थ्य और निर्णय क्षमता बढ़ाएगा।आपका समाज में कद बढ़ेगा और आप उन सभी कार्यों को करने योग्य बनेंगे जिन्हे  काफी समय से आपने टाल रखा था। यहाँ सूर्य आपको एनर्जेटिक बनाएगा।

स्व राशि में सूर्य आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करता है। आपके निर्णय सामजिक,आर्थिक या व्यवसायिक हो अधिकतर सही ही होते है यानि सूर्य यहाँ निर्णयों में सफलता दिलाता है।  आपके अपने प्रयासों  से आपको पारिवारिक सम्मान और सामाजिक सराहना दोनों मिलती है। रविवार को लाल वस्त्र, मसूर दाल और तांबे का सिक्का दान करें,सूर्य का बीज मन्त्र का जप करना भी अत्यधिक लाभप्रद होगा।


किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी?:SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025

मेष राशि (Aries)सूर्य द्वितीय भाव में होगा, जिससे वाणी में कटुता और पारिवारिक तनाव हो सकता है,कर्क राशि (Cancer) ग्यारहवें भाव में सूर्य होते हुए भी सामाजिक दूरी या पुराने मित्रों से टकराव संभव,तुला राशि (Libra)अष्टम भाव में सूर्य मानसिक तनाव, दुर्घटना या गोपनीय हानि का कारण बन सकता है।


 निष्कर्ष:SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025

15 मई 2025 से 15 जून 2025 तक सूर्य का यह गोचर सिंह, वृश्चिक, मकर और वृषभ राशि वालों के लिए उन्नति, सम्मान और आर्थिक समृद्धि का मार्ग खोलेगा। यह समय नए अवसरों और सफलता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए आदर्श है। जिन राशियों को थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, वे उपाय अपनाकर इन प्रभावों को कम कर सकते हैं।

1 thought on “SUN TRANSIT TAURUS 15 MAY 2025:सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इन 4 राशियों को मिलेगा सम्मान, धन, पदोन्नति और वैभव”

Leave a Comment